फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्यों में खामियां मिलीं

Sun, 31 Jan 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में जिलाधिकारी अजयदीप सिंह ने शनिवार को बड़ौत और ग्राम लोयन में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। जल निगम के जेई के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए और 31 मार्च से पूर्व खामियों को ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेडियम को राष्ट्रीय स्तर का बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शनिवार को जिलाधिकारी अजयदीप सिंह ने अधिकारियों के साथ ग्राम बड़ौली में निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण किया। न तो रेसलिंग फ्लोर पर मिट्टी की परत ठीक मिली और न ही दौड़ के लिए सही ट्रैक बना हुआ था। उन्होंने बच्चों के लिए हास्टल, गर्ल्स चेंजिंग रूम, जेंट्स चेंजिंग रूम, आफिस का कार्य और वुडन फ्लोर का निर्माण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एक अन्य रोड भी बनवाने के निर्देश दिए। कहा कि राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनना चाहिए और वहीं सुविधाएं एवं मानक होने चाहिए।

उन्होंने राइफल शूटिंग एवं शस्त्रों के लिए एक सब कमेटी बनाने के भी निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने बड़ौत में औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी से छपरौली रोड को मिलाने वाली पूर्वी यमन नहर की पटरी के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क को खुदवाकर देखा तो गिट्टी मानकों से छोटी पाई गईं। उन्होंने विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को फटकार लगाई। इसके बाद मलकपुर की पेयजल पाइप लाइन योजना का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उसमें भी काफी खामियां मिली। इंटरलॉकिंग टाइल्स घटिया क्वालिटी की पाई गईं। उन्होंने खड़ंजा उखड़वाकर जांच कराई। कड़ी नाराजगी जताते हुए टाइल्स निर्माण की सभी इकाइयों की सूची तैयार कर उनकी जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शॉकपिट में उचित ईंटों का प्रयोग न करने पर जल निगम के अधिशासी अभियंता को फटकार लगाई।

ग्राम लोयन में खड़ंजे की ईंट उखड़वाकर देखी तो घटिया क्वालिटी की मिली। उन्होंने खड़ंजा उखड़वाकर फिर से खड़ंजा बनवाने के निर्देश दिए। डीएम ने कार्य में उदासीनता बरतने और खड़ंजा ठीक न कराने पर जेई वीरेंद्र के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। राशन की आपूर्ति न करने पर राशन डीलर के जांच के आदेश दिए।  एडीएम राकेश मालपाणी, सीडीओ जेपी रस्तोगी, जल निगम, विकास प्राधिकरण के अधिकारियों समेत एसडीएम यशवर्धन श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें