बागपत कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करते कश्यप समाज के लोग
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। कश्यप निषाद संगठन ने शनिवार को कलक्ट्रेट पर धरना दिया। काठा गांव के कृष्णपाल के हत्यारों की गिरफ्तारी करने तथा शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
संगठन के बैनर तले जुलूस के रुप में कलक्ट्रेट पहुंचे समाज के लोगों का कहना था कि काठा गांव में कुछ लोगों ने कृष्णपाल की हत्या कर दी थी। पुलिस अभी तक हत्यारों को गिरफ्तार तक नहीं कर पाई है। आरोपी पीड़ित परिवार पर फैसला करने का दबाव बना रहे है। उन्होंने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी। धरना- प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार कश्यप, कुंवरपाल, डा. बाबूराम, अंकित, नितिन, अनिल, शिवम, शौकीन पाल, जीतपाल, तेल्लूराम, कुसुम, राजीव ठेकेदार, समरपाल, भोपाल, विजयपाल, संजय, भोपाल, ओमप्रकाश, विपिन, राजेश, जितेन्द्र, मोहित, वीर सिंह व ओमपाल मौजूद रहे।