फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जलभराव और सड़क निर्माण की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे किसान मजदूर संगठन के लोग । किसान
विज्ञापन
शामली। गोगवान और टिटौली गांव की समस्याओं को लेकर किसान मजदूर संगठन ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि गांवों में जलभराव और सड़क की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष ठाकुर लाखन सिंह ने बताया कि टिटौली गांव स्थित शिव मंदिर के पास लगातार जलभराव की समस्या बनी हुई है। बरसात के मौसम में पानी जमा होने से श्रद्धालुओं को मंदिर आने-जाने में कठिनाई होती है। वहीं, गोगवान गांव में कच्ची सड़क होने के कारण ग्रामीणों का आवागमन दूभर हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव से डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में शहजाद, नरेश सिंह तोमर, वसीम, मनोज कुमार, शिव कुमार, सुरेश कुमार, रोहित व सचिन सिंह सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें