फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पुलिसकर्मी बनेंगे साइबर एक्सपर्ट, चौराहों पर मुस्कुराकर करेंगे बात

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। साइबर क्राइम के लगातार बढ़ते मामलों और पुलिसकर्मियों के व्यवहार को लेकर लगने वाले आरोपों को देखते हुए नए एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में जल्द ही थानों और पुलिस चौकियों पर तैनात पुलिसकर्मियों को साइबर अपराध की रोकथाम और अपराधियों को पकड़ने की ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं, चौराहों पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों को चालान काटते समय भी मुस्कुराकर और शालीनता से बात करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि डिजिटल ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कभी डिजिटल अरेस्ट के नाम पर तो कभी कंपनियों में निवेश कराने के बहाने लोगों को लूटा जा रहा है। इन मामलों पर अंकुश लगाने के लिए शामली और नोएडा के साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से विशेष वर्कशॉप आयोजित की जाएंगी। इसमें पुलिसकर्मियों को साइबर क्राइम की बारीकियों, आरोपियों को पकड़ने के तरीकों और आम जनता को जागरूक करने की तकनीक सिखाई जाएगी। साइबर सेल और साइबर थाने में भी एक्सपर्ट पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा, जिसके लिए चयन किया जा रहा है।
एसपी ने साफ कहा है कि चेकिंग के दौरान लोगों से अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे चालान काटते समय भी मुस्कुराकर और विनम्रता से बात करें ताकि जनता का पुलिस पर विश्वास मजबूत हो। इसके लिए जल्द ही पुलिस लाइन में विशेष प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


मृदु व्यवहार वालों को मिलेगी प्राथमिकता
सूत्रों के अनुसार, यातायात पुलिस में बदलाव की तैयारी भी चल रही है। मृदु व्यवहार वाले पुलिसकर्मियों को प्राथमिकता दी जाएगी और उन्हें महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया जाएगा। इसके अलावा शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।

आज के समय में साइबर क्राइम रोकना सबसे बड़ी चुनौती है। इसके लिए पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित करना जरूरी है। साथ ही, जनता से शालीनता और मुस्कुराहट के साथ व्यवहार करना हमारी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन

— नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें