बागपत के पुराना कस्बे में युवक को खदेड़ते पुलिसकर्मी
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। नगर के पुराना कस्बे में बाइक और कार की टक्कर के बाद दो वर्गों के लोगों में विवाद हो गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्ष फरार हो गए। मौके पर जमा भीड़ को पुलिस ने लाठी फटकार कर दौड़ाया। एहतियातन पीएसी तैनात कर दी गई है।
पुराना कस्बे में बाइक सवार युवक की कार के साथ टक्कर हो गई। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि कार सवार युवकों के साथ मारपीट की गई। बाद में कार सवार युवकों ने बाइक सवार के घर पर हमला बोल दिया और उसके साथ मारपीट की। दो पक्षों में मारपीट होते ही मोहल्ले के लोगों को अफरा तफरा मच गई। भीड़ देख दोनों पक्ष के लोग फरार हो गए। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस व पीएसी ने भीड़ को लाठी फटकारकर कर दौड़ाया।
पुराना कस्बा चौकी प्रभारी रविन्द्र ने बताया कि देर रात तक दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। एहतियात के तौर मौके पर पीएसी तैनात कर दी गई है। सीओ सदर ओमपाल सिंह का कहना है कि झगड़े की सूचना पर पुलिस-फोर्स भेजी गई थी। अभी किसी ने लिखित में शिकायत नहीं की है।
तीन के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज
बड़ौत। नगर के एक मोहल्ले में दो लोगाें ने घर में अकेली महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पति के पहुंचने पर मामले की जानकारी दी। इसके बाद दोनों कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।