फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर चल रहा नाला निर्माण रूकवाया

विज्ञापन
बागपत के गौरीपुर मोड़ पर नाला निर्माण करती जेसीबी मशीन - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
एसडीएम व सीओ ने पुलिस फोर्स के साथ कराया निर्माण कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गौरीपुर मोड़ पर बुधवार को नेशनल हाईवे 334बी पर चल रहा नाला निर्माण का कार्य लोगों ने हंगामा करते हुए रुकवा दिया। सूचना पर एसडीएम व सीओ ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन

खुब्बीपुर निवाड़ा निवासी युसूफ, इरशाद, अरशद, अशोक, राममेहर राजेश आदि ग्रामीणों का आरोप था कि नाला निर्माण करने वाले कर्मचारियों ने उनके घर और दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे लोगों को भारी नुकसान हो जाएगा। जब तक अधिकारी नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की घोषणा नहीं करते, तब तक काम नहीं होने दिया जाएगा। सूचना मिलने पर पहुंचे एसडीएम अनुभव सिंह व सीओ अनुज मिश्रा ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। अधिकारियों के साथ भी लोगों की बहस भी हुई। एसडीएम ने बताया कि बाद में लोगों का समझाकर नाला निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें