फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निकासी को लेकर दो पक्षों में पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव शाहजहांपुर का मामला, दो महिला सहित 12 लोग घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। शाहजहांपुर गांव में बरसात के पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में पथराव हुआ। इसमें दोनों पक्षों की दो महिलाओं समेत 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
शाहजहांपुर गांव में निवासी सरताज रविवार को हुई बारिश के बाद नाली में भरे पानी को निकाल रहा था। ग्राम प्रधान शहनुमा के पति जमशेद ने उसका विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि प्रधान पक्ष के लोगों ने अपने मकानों की छतों से सरताज पक्ष पर पथराव कर दिया। वहीं, ग्राम प्रधान के पति जमशेद ने सरताज पर हमला करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों में हुए विवाद में एक पक्ष के सरताज, उसके भाई लियाकत व महताब, पुत्री तहसीमा, पुत्र तहसीम, नासिर पुत्र लियाकत व ताजीम तथा दूसरे पक्ष से ग्राम प्रधान शहनुमा के पति जमशेद, लियाकत, मंटो, आलिब व कादर सहित दर्जन भर लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाया आरोप
दोघट। सरताज का कहना है कि उसका मकान प्राथमिक विद्यालय के पास है। ग्राम प्रधान के पति जमशेद ने उसके मकान के पीछे जमीन ली है। आरोप है कि प्रधान स्कूल की दीवार तोड़कर जमीन का भराव करा रहा है। इसके कारण नाली में मिट्टी भरने से पानी उसके मकान को नुकसान पहुंचा रहा है। रविवार को हुई बारिश के बाद वह नाली से पानी निकालने का प्रयास कर रहा था। जिस पर प्रधान पक्ष ने विरोध करते हुए पथराव कर दिया। वहीं, प्रधान पति के जमशेद ने बताया कि सरताज पक्ष ने उन पर हमला किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें