फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड की परीक्षा देने प्रयागराज से पहुंचे बागपत

विज्ञापन
बागपत यमुना इंटर कालेज में परीक्षा देने के लिए कक्ष नम्बर देखती छात्राएं - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- सुल्तानपुर के छात्रों का सेंटर भी लगा दिया जिले में
विज्ञापन

- 700 दूर किमी दूर सेंटर लगने से हुई मुश्किलें
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बीएड प्रवेश परीक्षा के सेंटर निर्धारित करने में खामियां भी सामने आई। कुछ अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र सैकड़ों किमी दूर लगा दिए गए। नगर के श्री यमुना इंटर कालेज में प्रयागराज और सुल्तानपुर से अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। कोई अभ्यर्थी दो दिन तक बाइक चलाकर पहुंचा तो कोई बस में सफर कर किसी तरह सेंटर पर पहुंच सका।
नगर के श्री यमुना इंटर कालेज में बीएड की प्रवेश परीक्षा देने आए सुल्तानपुर के राय साहब चौरसिया ने बताया कि उसने प्रयागराज, बनारस व लखनऊ को परीक्षा केंद्र के विकल्प में भरा था। मगर उसे बागपत का सेंटर दिया गया। वह दो दिन बाइक चलाने के बाद परीक्षा में शामिल हो पाया। प्रयागराज के विवेक कुमार ने बताया कि उसने परीक्षा के लिए प्रयागराज, लखनऊ व कानपुर सेंटर के लिए आवेदन किया था। उसका सेंटर भी बागपत बनाया गया। वह बस से दो दिन में बागपत पहुंचा। कहना है कि दिल्ली से बागपत की बस न मिलने पर वह दिल्ली से वापस मथुरा गया और वहां से बागपत पहुंचा।
विज्ञापन

आसान रही परीक्षा, छात्रों के चेहरे पर मुस्कान दिखी
बागपत। बीएड प्रवेश परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों का कहना था कि पेपर आसान आया और हल करने में ज्यादा दिक्कतें नहीं आई। परीक्षा देकर निकली बड़ौत की परीक्षार्थी टिंशी व विशु ने बताया कि पेपर आसान रहा। परीक्षा को लेकर डर सता रहा था, मगर पेपर हल करने में ज्यादा दिक्कतें नही आई। उन्होंने पेपर आसानी से हल कर दिया।
विज्ञापन

मेडिकल चेकअप कराया
बागपत। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे कई अभ्यर्थियों का मेडिकल चेकअप भी कराया गया। खांसी नजला और जुकाम से पीड़ित अभ्यर्थियों का मेडिकल चेकअप किया गया। उधर, सरूरपुर में एक अभ्यर्थी की हालत बिगड़ गई। अभ्यर्थी को अन्य अभ्यर्थियों से अलग बैठाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें