बागपत के मुगलपुरा मोहल्ले में राशन को लेकर एक मारपीट के बाद युवक के सर पर ईंट मारता आरोपी
- फोटो : BAGHPAT
- पुलिस ने दोनों ओर से शांति भंग में की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मुगलपुरा मोहल्ले में राशन लेने गए दो वर्गों के युवकों में पथराव हो गया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। मौके से भीड़ को खदेड़कर पुलिस ने कराया मामला शांत। पुलिस ने दोनो ओर से तीन के खिलाफ शांति भंग में चालान कर दिया।
मुगलपुरा मोहल्ले में राशन लेने के दौरान दो वर्गाें के युवकों में कहासुनी हो गई। लाइन में लगे युवक अमन ने बताया कि राशन डीलर मलका परवीन के यहां सुबह से लाइन में लगा था। इसी दौरान दो युवक धक्का देकर राशन लेने लगे। उसने इसका विरोध किया। तो युवकों ने मारपीट कर ईंट मार दी, जिससे वहां भगदड़ मच गई। देखते ही अफरा तफरी का माहौल हो गया। इस दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को लाठी फटकार कर भगा दिया। एसएसआई जाहिद खान ने बताया कि दोनों ओर से अमन पुत्र सुनील, महबूब व मरगूब निवासी मुगलपुरा का शांति भंग में चालान कर दिया।