दो पक्षों में संघर्ष के बाद गांव में तनाव, फोर्स तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। बड़का गांव में गदंगी डालने को लेकर दो पक्षों में पथराव हो गया। जिसमें छह महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पीड़ित पक्ष ने एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ कोतवाली पर तहरीर दी गई है।
पुलिस के अनुसार गांव के कुछ लोग मकान के सामने गंदगी डाल रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की सुबह जब मदन गोपाल पक्ष के लोग एक साथ मकान के अंदर बैठे थे, तभी एक दर्जन से अधिक दबंगों ने मकान की छतों पर चढ़कर पथराव शुरू कर दिया। जबकि कुछ लोगों ने घर के अंदर घुसकर घर में लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। उधर बड़का गांव में पथराव व संघर्ष की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने प्रमिता पत्नी सोनू, कमलेश पत्नी मदन गोपाल, रेखा पत्नी सुरेश, वीरमती पत्नी रमेश, ज्योति व राखी पुत्री रमेश, सुरेश पुत्र ओमप्रकाश, मदन गोपाल पुत्र ओमप्रकाश आदि को सीएचसी पर भर्ती कराया। साथ ही गांव में तनाव की स्थिती को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। मदन गोपाल ने पथराव व मारपीट के मामले में एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।