फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुगल-पे न करने पर घर में किया पथराव, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पक्का घाट स्थित यमुना विहार कॉलोनी में कुछ लोगों ने गूगल-पे से रुपये नहीं भेजने पर दिव्यांग युवक के घर में घुसकर पथराव कर दिया। इसमें परिवार के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

यमुना विहार निवासी दिव्यांग युवक इमरान ने बताया वह घर में ही कपड़े सिलाई का कार्य करता है। उनके आवास पर कुछ युवक आए और फोन से दूसरे के खाते में गुगल-पे करने को कहा। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और युवक पीड़ित दिव्यांग को धमकी देकर चले गए। देर रात आठ बजे करीब आरोपी युवक अपने साथ 10-15 युवकों के साथ आया और इमरान और परिजनों के साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान परिजनों ने घर में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया। आरोपियों ने जाते जाते घर में पथराव कर दिया। इसमें विद्युत मीटर क्षतिग्रस्त हो गया। मारपीट में इमरान समेत इरफान व हाशिम घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया पुलिस को मौके पर भेजा है, पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें