फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की मेढ़ तोड़ने पर दो पक्षों में पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मुकीमपुरा का मामला, दोनों पक्षों की एक महिला सहित चार घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली (बागपत)। मुकीमपुरा गांव में खेत की मेढ़ तोड़ने को लेकर दो पक्षों के लोगों में जमकर लाठी डंड चले। पथराव भी हुआ, जिसमें दोनों पक्षों की ओर से एक महिला सहित चार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। दोनों पक्षों ने थाने पर एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मुकीमपुरा में लाल सिंह पुत्र पूर्ण सिंह और सुनील पुत्र अतर सिंह के बीच खेत की मेढ़ को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के लोगों में कहासुनी होने के बाद लाठी डंडों से संघर्ष हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पक्ष पर पथराव भी किया। इससे गांव में भगदड़ मच गई। संघर्ष में एक पक्ष से कौशल पत्नी सुनील, देवेंद्र पुत्र कवल सिंह व दूसरे पक्ष से देवेंद्र कवल सिंह, लाल सिंह, फूल सिंह पुत्र पूर्ण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने स्थिति को काबू में किया। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों ने थाने पर एक दूसरे पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है। थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें