फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर पथराव, कपड़े फाड़े, घंटों चला हंगामा, दो गाड़ियां टूटीं

Thu, 28 May 2026 01:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के मुगलपुरा मोहल्ले में बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर पथराव हो गया। हंगामे में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं और एक व्यक्ति घायल हो गया।

 

विज्ञापन
बागपत में बिजली कर्मियों पर पथराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के मुगलपुरा मोहल्ले में बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम को विरोध और पथराव का सामना करना पड़ा। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। पथराव में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

विज्ञापन




फॉल्ट ठीक करने पहुंची थी टीम
बताया गया कि बुधवार देर रात इलाके में बिजली फॉल्ट हो गया था। इसके बाद विद्युत विभाग की टीम बृहस्पतिवार दोपहर फॉल्ट ठीक करने के लिए मौके पर पहुंची। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने टीम का विरोध शुरू कर दिया। इसी बीच कर्मचारियों से गाली गलाैज कर दी, विरोध बढ़ने पर कर्मचारियों को काम रोकना पड़ा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ISI Connection: वेल्डिंग करते बने स्लीपर सेल, एक पार्टी के दफ्तर-अस्पताल को उड़ाने की थी साजिश, मंसूबे बेनकाब

विज्ञापन

कर्मचारियों पर पथराव, सीढ़ी फेंकी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान कर्मचारियों पर पथराव किया गया। इस बीच खंभे पर लगी सीढ़ी भी हटाकर फेंक दी गई। स्थिति बिगड़ती देख विद्युत कर्मचारी वहां से हट गए। हंगामे के दौरान मोहल्ले के कुछ लोगों ने विरोध कर रहे एक व्यक्ति रोका, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। 

दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त, एक घायल
पथराव में अधिवक्ता गुलफाम घायल हो गए। वहीं नवाब और नगर पालिका की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ लोगों ने धारदार हथियार दिखाकर धमकी भी दी।

पुलिस ने एक को हिरासत में लिया
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अवर अभियंता जेपी यादव ने बताया कि रात में बिजली फॉल्ट आने के कारण कर्मचारी मरम्मत कार्य के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान आपसी रंजिश के चलते कुछ लोगों के बीच विवाद और पथराव हो गया। बाद में पुलिस बल की मौजूदगी में फॉल्ट ठीक कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें