चांदीनगर। रटौल गांव में बच्चों के खेलने के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें युवती समेत चार लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने दूसरे के मकान पर पथराव करने का आरोप लगाते हुए रटौल पुलिस चौकी में तहरीर दी है।
रटौल निवासी सलीम पुत्र सफिया ने बताया कि उसके बच्चे और पड़ोसी के बच्चे के साथ घर के बाहर खेल रहे थे। उनमें किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिस पर उनके परिजनों ने साथियों के साथ मिलकर उनके घर पथराव शुरू कर दिया। इसमें सलीम, आसमीन, तसलीम व दूसरी ओर से अशफाक घायल हो गया। सलीम ने बताया कि उसने पथराव कर रहे युवकों की वीडियो बना ली थी। उसने रटौल पुलिस चौकी पर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।