फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी के लिए स्टॉक किया था राशन, दुकान निलंबित और मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बागपत/ बड़ौत। जिले में राशन का वितरण फिर सवालों के घेरे में आ गया है। लुहारी गांव में वितरण के बजाए दो डीलरों ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का गेहूं और चावल का स्टॉक कर लिया। एक डीलर के घर दो सौ लीटर केरोसिन का अवैध स्टॉक मिला है। एसडीएम बड़ौत और पूर्ति विभाग की टीम ने छापा मारा तो खेल पकड़ा। डीएम की संस्तुति के बाद दोनों डीलरों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कराया। साथ ही दोनों दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए।
जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि लुहारी गांव के ग्रामीणों ने राशन डीलर सुधीर कुमार और ब्रिजेश देवी पर राशन वितरण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया। शिकायत मिलने के बाद डीएम शकुंतला गौतम ने पांच सदस्यीय टीम का गठन कर जांच के निर्देश दिए। एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्र, सीओ बड़ौत आलोक कुमार, तहसीलदार बड़ौत प्रदीप कुमार, पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह और बड़ौत के सप्लाई इंस्पेक्टर अमरेश भटनागर ने दोनों जगह छापा मारा तो खेल पकड़ा। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया दोनों जगह नि:शुल्क खाद्यान्न का 30 क्विंटल चावल और गेहूं अतिरिक्त मिला है। इसका वितरण नहीं किया। दुकानों की वीडियोग्राफी कर्राई। जांच में सुधीर कुमार दांगी की दुकान पर 25 क्विंटल राशन स्टॉक से अधिक तथा ब्रिजेश देवी की दुकान पर करीब पांच क्विंटल अधिक राशन मिला। डीएम शकुंतला गौतम के अनुमोदन के बाद दोनों राशन डीलरों के खिलाफ बड़ौत कोतवाली में आवश्यक वस्तु अधिनियम ़तथा आपदा अधिनियम के तहत बड़ौत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई ।
विज्ञापन

200 लीटर मिट्टी तेल पकड़ा
जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि डीलर ब्रिजेश देवी के घर ड्रम में कालाबाजारी करने के लिए रखा दो सौ लीटर मिट्टी का तेल भी पकड़ा गया है।
उपभोक्ताओं ने खोला दिया सच
छापे के दौरान उपभोक्ता मौके पर पहुंचे। टीम को जानकारी दी कि उनका अंगूठा लगवा लिया जाता है, लेकिन राशन नहीं दिया जाता है। दोनों डीलरों की शिकायत की। यही नहीं उपभोक्ताओं ने अभद्रता किए जाने की शिकायत की, जो जांच में सही पाई गई है।
तीन माह के खाद्यान्न की जांच
पूर्ति विभाग ने राशन डीलरों के तीन माह के राशन की जांच की। घालमेल साबित हुई। डीलरों के कालाबाजारी की जांच चल रही है। लुहारी गांव का नाम पहले भी सुर्खियों में रहा है।
विज्ञापन

डीएम को मिला इनपुट, पकड़ा गया खेल
डीएम शकुंतला गौतम को इनपुट मिला था कि लुहारी गांव के राशन डीलरों ने अवैध तरीके से स्टॉक कर रहा है। रात के समय राशन को बेच दिया जाएगा। डीएम ने तत्काल टीम गठित कर भेजी और कालाबाजारी का खेल पकड़ा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें