फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: तेज आवाज में गाने बजाने को लेकर लूंब में चले लाठी डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
छपरौली। लूंब गांव में रविवार रात तेज आवाज में गाने बजाने को लेकर हुए झगड़े में पंकज और शिवम पक्ष के बीच लाठी डंडे चल गए। इसमें एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए, जिनका सीएचसी में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

लूंब गांव में रविवार रात पंकज अपने परिवार के साथ घर में बच्चे का जन्मदिन मना रहा था। इसको लेकर घर में गाने बजाए जा रहे थे। तभी वहां आए पड़ोसी शिवम ने इसका विरोध किया। इसको लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर आमने सामने आ गए। झगड़े में एक पक्ष के पंकज, प्रेमपाल और शर्मिष्ठा, दूसरे पक्ष से शिवम, रितिक समेत तीन घायल हो गए। इस मामले में पुलिस का कहना है कि सीएचसी में घायलों का उपचार कराया गया। जहां से महिला समेत दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसमें तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें