फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचकर रहिएगा, जानलेवा है चाइनीज मांझा

विज्ञापन
चाइनिज मांझा - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। मकर संक्रांति नजदीक आते ही जिले में पतंगबाजी की तैयारियां शुरू हो गई है। युवाओं की टोलियां पतंग के पेंच लड़ाने के लिए अपनी-अपनी तैयारी में जुटी है। त्योहार पर बागपत, बड़ौत और खेकड़ा नगर क्षेत्र समेत देहात के क्षेत्र में पतंगबाजी का चलन है। नगर के पक्का घाट पर मकर संक्रांति के दिन युवाओं की भीड़ पतंग उड़ाती हैं। मगर, कई साल से चाइनीज मांझा पतंगबाजी के शौकीनों के लिए मुसीबत बन रहा है। सड़कों से गुजरते लोग घायल हुए हैं। वाहन चालकों के लिए चाइनीज मांझा सबसे ज्यादा खतरनाक है। पतंगबाजों को भी यह घायल कर रहा है।
विज्ञापन

चाइनीज मांझे से ये हुए घायल
बागपत। अगस्त 2018 में दोघट कस्बे में सात साल का चाहत स्कूल से लौटते हुए चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। गंभीर घायल हुआ और सात दिन तक हॉस्पिटल में भर्ती रहा था। खेकड़ा के मोहल्ला शेखपुरा में पिछले वर्ष दस वर्षीय सरवर घायल हुआ था। बड़ौत, बागपत, अमीनगर सराय और डौला में भी चाइनीज मांझे से कई लोग घायल हुए हैं।
इस तरह बरतें एहतियात
- मांझे से उंगलियों और हथेलियों को बचाने के लिए टेप का प्रयोग करें या दस्तानें प्रयोग कर सकते हैं।
- पतंग उड़ाने के लिए खुले मैदान का चयन करने को प्राथमिकता दें।
- जिस छत पर पतंग उड़ाएं तो यह सुनिश्चित करें कि उस पर रेलिंग जरूर हो।
- छत के किनारों के बजाए बीच में खड़े होकर पतंग उड़ाएं।
- सड़क पर पतंगबाजी करने से बचें। इसके अलावा सड़क पर चलते हुए पतंग या डोर न लूटें।
चोट लगें तो तुरंत पहुंचे अस्पताल
बागपत। सीएचसी बागपत के अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत का कहना है कि हादसे के बाद तुरंत नजदीक के अस्पताल पहुंचे। अस्पताल अगर दूर हैं तो आसपास के डॉक्टर से प्राथमिक उपचार लें। घाव को दबाकर रखें, साफ पानी से धुलाई करें। टिटनस का इंजेक्शन लगवाएं।
विज्ञापन

हादसे के बाद जागता है सिस्टम
बागपत। चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक है। लेकिन प्रशासन हादसे होने के बाद अभियान चलाता है। दोघट मेें बच्चा घायल हुआ तो एसडीएम बड़ौत ने जांच कराई, लेकिन कोई नहीं पकड़ा गया। इसी तरह अन्य मामलों में भी यह देखने को मिला है। मांझे की बिक्री अवैध घोषित हो चुकी है, इसके बावजूद सिस्टम नाकाम साबित होता है। नगर क्षेत्रों में पंचायत और पालिका को मांझे की बिक्री रोकने के निर्देश हैं, लेकिन फिर भी मांझा बिकता है।
इसलिए खतरनाक है चाइनीज मांझा
बागपत। चाइनीज मांझा बेहद खतरनाक है। असल में डोर को काटने के लिए इसमें लेड जैसे खतरनाक तत्व मिला दिए जाते हैं। यह पतंग उड़ाने वाले के लिए भी खतरनाक हैं।
नगर में चाइनीज मांझे की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए पालिका अभियान चलाएगी। अगर कहीं मांझा मिला तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। - ललित आर्य, ईओ, नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें