फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ केंद्रों पर रहेंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट

Mon, 27 Feb 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई है। डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने बताया कि आठ परीक्षा केंद्रों पर इस बार स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। 
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा 16 मार्च से शुरू होगी। परीक्षाएं दो पॉलियों में संपन्न होगी।

इसके लिए प्रशासन ने तैयारियों को तेज कर दिया है। डीआईओएस से लेकर परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति के सदस्यों को निर्देशित किया है कि समय से पहले अपनी सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। 

परीक्षा के दौरान गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने आठ परीक्षा केंद्रों के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति कर दी है। अंग्रेजी, गणित, भौतिक और रसायन विज्ञान की परीक्षा के दौरान ये मजिस्ट्रेट विद्यालयों में पहुंचकर निरीक्षण करेंगे। परीक्षा के दौरान किसी भी कीमत पर नकल नहीं होने दी जाएगी। 
विज्ञापन


डीएम ने चेतावनी दी है कि किसी भी विद्यालय में नकल होती मिली तो संबंधित स्टेटिक मजिस्ट्रेट के खिलाफ तो कार्रवाई होगी ही, उसके साथ-साथ स्कूल को परीक्षा केंद्र से हटवा दिया जाएगा और कार्रवाई प्रकाश में लाई जाएगी। 

एक मार्च को डीएम लेंगे बैठक
बागपत। बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के  लिए एक मार्च को कलक्ट्रेट सभागार में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट समस्त क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी, परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति के सदस्य बैठक में उपस्थित होंगे। अध्यक्षता डीएम ह्दय शंकर तिवारी करेंगे। इसकी जानकारी डीआईओएस पीके मिश्रा ने दी। 

61 केंद्रों में 33,515 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा
बागपत। डीआईओएस पीके मिश्रा ने बताया कि जिले में बोर्ड परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिए 61 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 33,515 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे. जिसकी तैयारियां की जा रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें