फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर्मचारियों की हड़ताल आज से

Wed, 10 Aug 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत । राज्य कर्मचारी संयुक्त संघ के आह्वान पर सभी विभागों के कर्मचारी बुधवार से तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। इससे सभी विभागों के कार्य प्रभावित होंगे। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। फार्मेसिस्टों की हड़ताल के कारण मरीजों के सामने दिक्कत होगी।
विज्ञापन


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद विभिन्न मांगों को लेकर पिछले काफी समय से धरने प्रदर्शन और हड़ताल कर रहा है, लेकिन आदेशों के बाद भी मांग पूरी नहीं हो रही है। परिषद ने मांगों को लेकर बुधवार से हड़ताल का ऐलान किया है। बुधवार से स्वास्थ्य विभाग, विकास भवन, आंगनबाड़ी, रसाईयां, कंप्यूटर ऑपरेटर, पीआरडी, मनरेगा कर्मी सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। लोगों के सामने तीन दिन तक परेशानी रहेगी। सबसे ज्यादा दिक्कत स्वास्थ्य विभाग में मरीजों को उठानी पड़ेगी। 

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह चौहान ने बताया मोटर साइकिल भत्ता, आंगनबाड़ी, रसोइयां, रोजगार सेवकों समेत विभिन्न विभागों के ऑपरेटर, पीआरडी कर्मचारियों को राजकीय कर्मी घोषित  किए जाए। पुरानी पेंशन बहाल किए जाए। कर्मचारियों को 8, 16, 20 साल की कुल सेवा के आधार पर तीन पदोन्नति पद का ग्रेड वेतन दिया जाए, ये मांगे मुख्य हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें