-पिलाना बीआरसी पर 14 उच्च प्राथमिक विद्यालयों की छात्राओं को सम्मानित किया गया
फाेटो-11
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। पिलाना गांव की बीआरसी परिसर में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह हुआ। वहां भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों ने 14 उच्च प्राथमिक विद्यालयों की 70 छात्राओं को साइकिल देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्टेट बैंक के जीआरएम राकेश कुमार, ब्रांच मैनेजर बागपत ईशा, अमीनगर ब्रांच मैनेजर लक्ष्मी मतोलिया, खंड शिक्षा अधिकारी रीना रानी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ब्लाॅक के 14 उच्च प्राथमिक विद्यालयों से पांच-पांच छात्राओं का चयन किया गया। उन्हें साइकिल देकर सम्मानित किया ताकि उन्हें विद्यालय आने में परेशानी नहीं हो। इनमें रिया, सुरभि, लक्ष्मी, वाणी, निकिता, जोया, शमां, वृंदा, प्रियांशी, परी, आसी आदि रहीं। वहीं विद्यालयों में पीने के पानी के लिए वाटर कूलर और बच्चों के बैठने के लिए 20-20 बेंच दी गईं। इस मौके पर प्रहलाद सिंह यादव, जयसिंह यादव, प्रदीप, दिनेश, विचित्रवीर आदि मौजूद रहे।