फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढेड़ा में कबड्डी स्पर्धा शुरू

Thu, 11 Aug 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज बुढेड़ा में बुधवार को दो दिवसीय क्षेत्रीय बालक और बालिका कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हो गई। 
विज्ञापन


इसका शुभारंभ भारत केसरी राजू पहलवान और प्रदीप पंवार ने किया। इसमें सूजरा, बली मेवला, टटीरी, धनौरा, गांधी, मीतली समेत 12 कॉलेज के खिलाड़ियों ने भाग लिया। सीनियर बालक वर्ग के उद्घाटन मैच में बुढेड़ा कॉलेज के टीम ने टटीरी कॉलेज की टीम को 20-12 अंक से हरा दिया। 

दूसरी तरफ बालिका वर्ग में बुढेड़ा टीम ने  गाधी की टीम को 18-16 अंक से हराया। इसके अलावा सीनियर बालक वर्ग में बली कॉलेज की टीम ने सूजरा कॉलेज की टीम को 23-10 अंक,  बुढेड़ा कॉलेज की टीम ने टटीरी कॉलेज की टीम को 20-12 अंक से हरा दिया। 
विज्ञापन


इसके अलावा सीनियर  बालक वर्ग में बली और बुढेड़ा की टीम ने फाइनल मेें प्रवेश किया। जबकि सीनियर बालिका वर्ग में बली और सूजरा की टीम फाइनल में पहुंची। पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेजपाल सिंह बली ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया।  आयोजकों ने अतिथियों को स्मृति चिह्न सम्मानित भी किया।
विज्ञापन


इसमें पूर्व कॉलेज प्रधानाचार्य चौधरी कृष्णपाल सिंह, रेफरी सुनील, सुदेश, मांगेराम, संजीव, मनोज, अरुण, कृष्णपाल प्रधान, जय सिंह, संदीप, नेहा, ब्रजपाल सिंह, मोमीन खान आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें