फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुक्का पंचायतों में बिछने लगी प्रधानी चुनाव की बिसात

Tue, 20 Oct 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों के चुनावों की शासन स्तर पर सुगबुगाहट होते ही गांवों की सरकार बनाने की सरगर्मियां तेज हो गई है। गांवों में हुक्का पंचायत और बैठकों का दौर शुरू हो गया है। ग्रामीण सारा ध्यान अपनी सरकार बनाने में लगा रहे हैं। हुक्का पंचायतों में गांव की समस्याओं के साथ-साथ ग्राम प्रधान के कार्यों की भी समीक्षा होने लगी है।
विज्ञापन


जिले की 245 ग्राम पंचायतों के लिए आरक्षण पहले ही जारी हो चुका है। सभी को यह पता है कि उनका गांव किस आरक्षण में है। इसलिए जिला पंचायतों के चुनाव में ही जोर दिखना शुरू हो गया है। गांवों में अब जगह-जगह बैठकें शुरू हो गईं हैं और अपनी सरकारें बनाने की तैयारी में सभी माथापच्ची में जुट गए हैं।

सोमवार को निनाना गांव में कुछ लोग श्रीपाल के घेर में बैठे हुए आपस में गांव के विकास और प्रधानजी के कार्यों की समीक्षा में मशगूल थे। रणधीर सिंह आर्य बोले कि इस प्रधान ने गांव में कुछ काम नहीं कराया। गांव में सबसे बड़ी समस्या जलभराव की है।
विज्ञापन


तभी सतपाल चौधरी बोले कि जलभराव तो होगा ही जब पिछले कई साल से न तो तालाबों की सफाई कराई गई और ना खुदाई ही कराई गई है। संसार सिंह ने कहा कि प्रधान से उम्मीद तो बहुत लगाई थी। कृष्णपाल सिंह ने कहा गांव में श्मशान घाट तक नहीं है, मुर्दों को जलाने के लिए यमुना पर जाना पड़ता है।

अजब सिंह बोलते हैं गांव को जोड़ने वाली सड़क खराब पड़ी है, गांव के स्कूलों की हालत खराब है, स्कूलों के भवन जर्जर हो गए हैं। भई इस बार सोच-समझकर प्रधान चुनेंगे जो गांव का कुछ विकास करा सकें। उधर ग्राम प्रधान पति देवेंद्र का कहना है कि उन्होंने गांव के विकास के लिए काफी कार्य कराए हैं।

पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण भी शुरू कराया गया था, मगर एक किसान ने इस पर स्टे ले लिया है, जिससे नाले का निर्माण नही हो पाया है।

क्या है गांव की समस्याएं
बागपत। गांव को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग जर्जर है। गांव की स्कूलों की हालत काफी खराब है। गांव में पानी की निकासी की व्यवस्था न होने के कारण रास्तों में जलभराव रहता है। गांव में श्मशान घाट न होने के कारण लोगों को मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए यमुना पर जाना पड़ता है।
विज्ञापन


कब-कब कौन रहा प्रधान
बागपत। फिलहाल गांव की प्रधान सुमन देवी है। इनसे पहले निर्मला देवी, सुंदर, निर्मला देवी व सरदार सिंह गांव के प्रधान रह चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें