फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में किसानों ने केंद्र सरकार से वाजिब मुआवजा मांगा

Sun, 18 Oct 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम फुलैरा में आयोजित पंचायत में केंद्र सरकार से पेरिफेरल हाईवे के निर्माण के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि का वाजिब मुआवजा दिलाने की मांग की गई। मांग पूरी नहीं होने पर आरपार की लड़ाई का एलान किया गया। ग्रामीणों ने मुबारिकपुर के जंगल में पहुंच हाईवे के निर्माण का कार्य बंद करा दिया।
विज्ञापन


केंद्र सरकार दिल्ली में वाहनों के बढ़ते लोड को कम करने के लिए जाम की समस्या से निजात हेतु ईस्टन पेरिफेरल हाईवे का निर्माण करा रही है। इस हाईवे के निर्माण में क्षेत्र के 11 गांवों के किसानों की भूमि अधिग्रहीत की गई है। कुंडली हरियाणा से शुरू होकर यह हाईवे बागपत, गाजियाबाद, नोएडा होते हुए पलवल तक जाएगा।

दो हजार सात में भूमि अधिग्रहण कर मुआवजे का किसानों को आवंटन किया जा चुका है। हालांकि अब किसान अधिग्रहीत भूमि का बढ़ा मुआवजा मांग रहे हैं। धीरे धीरे किसानों में आक्रोश बढ़ रहा है। रविवार को ग्राम फुलैरा में संबंधित गांवों के किसानो की पंचायत हुई। पंचायत में सभी ने एक स्वर में कहा कि जब तक बढे़ हुए मुआवजे का सरकार किसानों को आवंटन नहीं करेगी, तब तक वह हाईवे का निर्माण नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


विरोध में सड़कों पर उतर आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इसके बाद आक्रोशित किसान एकत्रित हो क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर के जंगल में पहुंचे और वहां पर चल रहे हाईवे के निर्माण को बंद कराया। साथ ही कहा कि निर्माण कार्य मुआवजा मिलने पर ही शुरू होने देंगे। इस दौरान राजेंद्र यादव, राजेश यादव, विनोद, हरपाल सिंह, तेजपाल, दिनेश यादव, दिनेश त्यागी, अनिल, गजेंद्र, सतीश, राजपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें