फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सांडों की लड़ाई से मची भगदड़, जान बचाकर भागे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
- आधा घंटे तक मार्ग पर सांड़ों का रहा कब्जा
विज्ञापन

फोटो संख्या 1
बड़ौत। कैनाल रोड पर मंगलवार को आवारा सांड़ों के बीच हुई लड़ाई से भगदड़ मच गई। आधा घंटे तक मार्ग अवरुद्ध रहा, जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को कैनाल रोड पर पंचवटी गोशाला के समीप दो सांड़ आपस में भिड़ गए। इसके बाद वहां पर सात से आठ सांड़ और जमा हो गए। देखते ही देखते सांड़ों के बीच द्वंद शुरू हो गया। इससे आने-जाने वाले लोगों में भगदड़ मच गई। एक छोटा पिकअप भी सांड़ों की भिड़ंत में क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि अन्य वाहन चालक अपने वाहन दूर से मोड़कर भाग निकले। स्थानीय लोगों ने लाठी-डंडों की मदद से बामुश्किल सांड़ों को तितर बितर किया। स्थानीय दुकानदारों मोनू, दीपक कुमार, अंकित, मनोज, मनीष का कहना था कि इस तरह का वाक्या यहां रोज होता है। रोजाना लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें