फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के छापा मारने से मची भगदड़, मीट के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, मीट का सैंपल जांच के लिए भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर के पुराने कस्बे में अवैैध रूप से मीट लेकर आने की सूचना पाकर पुलिस ने दुकानों पर छापा मारा। जिससे वहां भगदड़ मच गई और पुलिस ने मीट के साथ एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि तीन लोग भाग निकले। पुलिस ने मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने कस्बे में दुकानों पर अवैध रूप से मीट लेकर आने की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने पुराने कस्बे में प्याऊ से आगे मीट की दुकानों पर छापा मारा तो वहां दुकानदारों में भगदड़ मच गई। कस्बा चौकी प्रभारी विकास चौहान के अनुसार एक दुकान से तीन लोग भाग गए और इलियास नाम के व्यक्ति को पकड़ लिया गया। वहां काफी मात्रा में मीट बरामद किया गया, जिसको स्लाटर हाउस से लेकर आने के कागज नहीं दिखा सके। इसके बाद दुकान में मिले मीट का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा और इलियास, साद, ताहिर, हाजी उस्मान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समझौते का दबाव बनाने का आरोप
बागपत। ट्योढ़ी गांव निवासी ब्रजमोहन ने सोमवार को एसपी से शिकायत की। जिसमें बताया कि उसकी बेटी पूजा की 26 अप्रैल को ललियाना गांव में ससुराल वालों ने हत्या कर दी थी। जिसमें उनकी तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज नहीं किया। आरोप है कि अब उक्त आरोपी उनके परिवार पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें