फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने मुख्य डाकघर का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का दिया निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। डाक विभाग मेरठ के एसएसपी ने बुधवार को मुख्य डाकघर बड़ौत का निरीक्षण किया। उन्होंने डाक कर्मियों को निर्देशित किया गया कि सरकार की जन लाभकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

एसएसपी मेरठ वीर सिंह प्रवर बुधवार को सहायक अधीक्षक डाकघर बड़ौत उपमंडल एसके अग्रवाल के साथ मुख्य डाकघर पर पहुंचे। उन्होंने डाकघर में आए लोगों से स्पीड पोस्ट सहित अन्य कार्यों में डाक विभाग से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।। इसके उपरांत उन्होंने डाक कर्मियों की बैठक ली। बताया कि लॉकडाउन के दौरान बैंक तक ना जा पाने और बैंकों में अपार भीड़ को देखते हुए लोगों को उनके घर पर आधार इनबिल्ड पेमेंट सिस्टम से नगदी भिजवाई जा सकती है। इसके अलावा जिस व्यक्ति मजदूर, किसान, व्यापारी का किसी भी बैंक में खाता है और वह उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से वृद्धावस्था पेंशन, किसान सहायता राशि, जन धन योजना के खातों में सरकार दारा भेजी जाने वाली सहायता राशि का भुगतान से करा सकते है। बताया कि पोस्टमैन के माध्यम से घर बैठे किसी भी बैंक की न्यूनतम 100 अधिकतम 10000 रुपये तक की धनराशि डाकघर से निशुल्क प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर पोस्ट मास्टर अशोक शर्मा, बिजेन्द्र तोमर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें