फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेचना में लापरवाही पर एसएसआई और दरोगा लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। विवेचना में लापरवाही बरतने थाना चांदीनगर के एसएसआई और एक दरोगा को एसपी अभिषेक सिंह ने लाइन हाजिर कर दिया है। उन्होंने विवेचनाओं में तेजी लाकर समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक सिंह ने रविवार की शाम पुलिस लाइन में अपराध समीक्षा की बैठक ली। एसपी ने सीओ व थाना प्रभारियों को अपराध पर नियंत्रण लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विवेचनाओं को गंभीरता से न लेने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए लापरवाही मिलने पर थाना चांदीनगर के एसएसआई शिवराज सिंह व उपनिरीक्षक कुलदीप को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस अधिकारियों को विवेचनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी है। एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मी थानों में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लें और जनता की समस्याओं का समाधान करें। विवेचनाओं पर गंभीरता दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें