फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चिरचिटा में एसएसबी के जवान और परिवार पर किया हमला

Thu, 20 Mar 2025 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। चिरचिटा गांव में छुट्टी पर आए एसएसबी के जवान अंकित और उसके परिवार पर लाठी डंडों से हमला कर दिया गया। इसमें एसपी के आदेश पर सिंघावली अहीर पुलिस ने पांच हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

चिरचिटा गांव के रहने वाले अंकित ने बताया कि वह एसएसबी में तैनात है और 24 फरवरी से 16 मार्च तक छुट्टी पर गांव आए थे। आरोप है कि 14 मार्च की रात गांव के ही हंस, प्रिंस, सचिन, राकेश और तरुण ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच बचाव कराने आई पत्नी, भतीजे और भाभी पर भी हमला कर दिया।
सिंघावली अहीर थाने में शिकायत देने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। एसपी के आदेश पर सिंघावली अहीर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें