फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों को फार्म हाउस में किया नजरबंद, पुलिस से नोकझोंक, हंगामा

विज्ञापन
बालैनी स्थित फार्म हाउस पर धरने पर बैठे सपा कार्यकर्ताओं से वार्ता करते एसडीएम अनुभव कुमार व तैन? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
सपाइयों को फार्म हाउस में किया नजरबंद, पुलिस से नोकझोंक, हंगामा
विज्ञापन

चमरावल में जहरीली शराब से मौतों के मामले में प्रदर्शन करने जा रहे थे बागपत कलक्ट्रेट
अमर उजाला ब्यूरो
बालैनी (बागपत)। चमरावल गांव में जहरीली शराब से छह लोगों की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग के लिए कलक्ट्रेट जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने फार्म हाउस में नजरबंद कर दिया। सपा नेताओं ने विरोध कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी और हंगामा कर दिया। एसडीएम ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया और ज्ञापन लिया। इसके बाद सपाई शांत हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभयवीर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता बालैनी में एक फार्म पर कलक्ट्रेट जाने के लिए एकत्र हुए। भनक लगते ही बालैनी थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने सपाइयों को फार्म हाउस में नजरबंद कर लिया। सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कहासुनी हुई। सपा नेता अभयवीर यादव ने मामले की सीबीसीआईडी या सीबीआई जांच कराने की मांग की। मृतकों के परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपये का मुआवजा मांगा। एसडीएम अनुभव सिंह और सीओ सदर ओमपाल सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों अफसरों की भी सपाइयों से नोकझोंक हो गई। मगर पुलिस-प्रशासन ने उन्हें बागपत कलक्ट्रेट नहीं जाने दिया। एसडीएम ने उचित कार्रवाई और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद सपाइयों ने अधिकारियों को ज्ञापन दिया। हंगामा करने वालों में सतपाल प्रधान, सचिन राजपूत, अंकुर यादव, लियाकत चौधरी, रविंदर यादव, काले प्रधान, राजू भाटी प्रधान, अब्दुल, इमरान प्रधान, नितिन यादव, अनुज यादव, फारूक चौधरी, हरिपाल, सुभाष यादव, रिंकू, शफीक, सलमान, दीपक यादव, मोहित त्यागी, पिंटू बुढ़सैनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें