फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कुश्ती चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कोताना रोड स्थित मनोज कुश्ती एकेडमी में रविवार को सम्मान समारोह हुआ। वहां आगरा में 8 से 10 अगस्त तक हुई अंडर-23 उत्तर प्रदेश स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप के पदक विजेता पहलवानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में एकेडमी के नसीब खोखर ने 61 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक, 65 किलोग्राम में सावेज ने कांस्य पदक, 74 किलोग्राम में हिमांशु ने रजत पदक, 79 किलोग्राम में अनुज तोमर ने कांस्य पदक और 125 किलोग्राम में आदित्य तोमर ने कांस्य पदक अपने नाम किए। इन सभी को एकेडमी पर आने पर सम्मानित किया गया। इस दौरान सूबेदार मेजर अंतरराष्ट्रीय पहलवान मनोज, कोच सूरज तोमर, अनुज, प्रदीप कोच, सुभाष नैन, रविन्द्र तोमर व बाबा हरपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें