बिनौली। फजलपुर सुंदरनगर गांव के शांति देवी कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार को चौधरी हरबंश लाल की स्मृति में तीन दिवसीय क्षेत्रीय बालिका खेलकूद प्रतियोगिता शुरू कराई गई। इसमें विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ भारतीय दूरसंचार महासंघ के महामंत्री सुरेश कुमार ने किया। जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर हिट दौड़ में अदिति व लवी ने प्रथम, गोल्डी व प्रिया ने द्वितीय और जोया व रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़ में रिया ने प्रथम, शिया ने द्वितीय और दिव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़ में नसरीन ने प्रथम, सोनम ने द्वितीय, वंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग रस्साकशी में फजलपुर के शांति देवी कन्या इंटर कॉलेज की टीम प्रथम, बड़का के धर्म सिंह बालिका विद्यालय की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को कॉलेज के संरक्षक नरेश वर्मा ने सम्मानित किया। रेफरी गिरवर सिंह और ज्योत्स्ना रहे। प्रतियोगिता में शांति समिति की अध्यक्ष प्रेरणा वर्मा, जयभगवान, प्रबंधक प्रमोद कुमार, आदर्श मोघा, प्रधान सुधीर राजपूत, प्रधानाचार्य सपना शर्मा और रवि शास्त्री आदि मौजूद रहे।