रटौल। चंडीगढ़ से बुलेरो गाड़ी में तस्करी कर बिहार लेकर जा रहे शराब के साथ पुलिस ने राजेश निवासी बरौटा कुंडली व संदीप निवासी निजामपुर माजरा जिला सोनीपत को गिरफ्तार कर लिया। बुलेरो गाड़ी से 80 पेटी अंग्रेजी शराब व 47 कैन बीयर बरामद की गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
चांदीनगर पुलिस की टीम ने शुक्रवार को खासपुर चौराहे के पास बुलेरो कार को रोकने का प्रयास किया तो चालक उसे लेकर भागने लगा।
इसके बाद घेराबंदी कर बुलेरो को रोक लिया गया। उसमें सवार राजेश व संदीप को को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों तस्करों ने बताया कि बिहार में शराब बंद होने के कारण अच्छा मुनाफा मिल जाता है, इसलिए चंडीगढ़ से सस्ते दाम में शराब लेकर बिहार तस्करी करते हैं।
इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर उधम सिंह तालान ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए शराब तस्करों ने ईपीई का रास्ता बदला था।
दोनों के खिलाफ शराब तस्करी की प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। उनके अनुसार संदीप पर पहले भी शराब तस्करी का मामला दर्ज है।
इनके साथियों का भी पता लगाया जा रहा है, जिससे सभी को पकड़ा जा सके।