फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कुश्ती में सूर्यांश, आशीष, वंश, समीर और दानिश ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। कस्बे की आर्य समाज व्यायामशाला में मंगलवार को जिला स्तरीय ट्रायल में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वहां चार स्कूलों के खिलाड़ियों ने पहुंचकर दांवपेच दिखाए। विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कुश्ती ट्रायल का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय कोच धर्मेंद्र खोखर ने किया। वहां अंडर-14 में 50 किलो में सूर्यांश, 55 किलो में आशीष और अंडर-17 में 45 किलो में वंश ने पहला स्थान प्राप्त किया। 50 किलो में समीर, 60 किलो में दानिश, 73 किलो में शुभम, 55 किलो में उत्कृष्ट ने पहला स्थान तो अंडर-19 में 55 किलो में साहिल, 60 किलो में इरफान, 66 किलो में शहजाद ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस दौरान पीटीआई सचिन दहिया, अमित, विकास कुमार व विवेक मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें