इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में पहुंचे स्वर्ण पदक विजेता ओजस्वी भारद्वाज को सम्मानित करते पदाधिका
बागपत। मेरठ के एमआईईटी कॉलेज में हुई सीबीएसई कलस्टर शूटिंग चैंपियनशिप में काठा के इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल के छात्र ओजस्वी ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। छात्र का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया।
मेरठ के एमआईईटी कॉलेज में सीसीएसई कलस्टर शूटिंग चैंपियनशिप चार अगस्त को हुई थी। वहां काठा गांव के इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल के छात्र ओजस्वी भारद्वाज ने 10 मीटर एयर पिस्टल में हिस्सा लिया और स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। छात्र के स्वर्ण पदक जीतने पर राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए चयन किया गया। इससे पहले भी शूटिंग में कई पदक जीत चुका है। छात्र का मंगलवार को स्कूल पहुंचने पर फूल माला पहनाकर व पदक देकर सम्मान किया गया। प्रबंधक अजय चौधरी, निदेशक अक्षय चौधरी व प्रधानाचार्य अनिल उपाध्याय ने बधाई दी और अन्य छात्राओं से भी सीख लेने की अपील की।