बागपत। जिला खेल कार्यालय में मंगलवार को जिला स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता हुई। वहां बेगमाबाद गढ़ी की टीम ने बड़ौत बाबा शाहमल स्टेडियम को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता को जिला क्रीडा अधिकारी अमित कुमार ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर शुरू कराया। प्रतियोगिता में छह टीम ने हिस्सा लिया जिसमें बाबा शाहमल स्टेडियम बड़ौत, इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा, बंदपुर, फतेहपुर पुट्ठी, बेगमाबाद गढ़ी व लॉयन की टीम शामिल रही। फाइनल में बेगमाबाद गढ़ी की टीम व बड़ौत बाबा शाहमल स्टेडियम के बीच हुआ। इसमें बेगमाबाद गढ़ी की टीम ने जीत दर्ज की। विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान उप क्रीडा अधिकारी अखिल चौधरी, सचिन पुनिया, विकास राणा, अक्षय तोमर, भूपेंद्र मान, सचिन दांगी व आलोक मानव मौजूद रहे।