फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल उत्सव की रही धूम, विद्यार्थियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
बागपत के सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कालेज के मैदान में अमर उजाला की ओर से आयोजित खेल उत्सव में सांस् - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। जिले में बुधवार को खेल उत्सव की धूम रही। जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अमर उजाला की ओर से एसपीसी डिग्री कॉलेज के मैदान पर खेल उत्सव आयोजित किया। कई स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। उसके बाद खेलों में हिस्सा लेकर प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

खेल उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम राजकमल यादव और विशिष्ट अतिथि एसपी नीरज कुमार जादौन ने किया। डीएम ने छात्र-छात्राओं को खेलों में खेल भावना से भाग लेने और हारने वाले खिलाड़ियों को हार से सीख लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। एसपी ने छात्रों को एकजुट होकर खेलने का आह्वान किया।
खेल उत्सव में सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल, गेटवे इंटरनेशनल स्कूल और सर्वोदय पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद खेल कराए गए और विद्यार्थियों ने कबड्डी, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, स्केटिंग की प्रतियोगिताओं में दम दिखाया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह, गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक कृष्णपाल चेयरमैन, प्रधानाचार्य अमित चौहान, सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल, सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अमित तेवतिया व प्रबंध समिति सदस्य हरेंद्र पंवार, एनएस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल कुमार, सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज की प्रबंध समिति के पदाधिकारी श्रीनिवास चौहान, सुदेश चौहान, विक्की चौहान मौजूद रहे।
--
डीएम व एसपी ने टेबल टेनिस-बैडमिंटन में हाथ आजमाया
डीएम और एसपी जब मैदान पर पहुंचे तो उनका खेलों के प्रति लगाव अलग ही दिखाई दिया। उन्होंने सबसे पहले टेबल टेनिस में हाथ आजमाया। उसके बाद उन्होंने काफी देर तक बैडमिंटन खेला। सेंट एंजेल्स के विद्यार्थियों ने उनको स्केटिंग भी सिखाई।
--
कबड्डी में दिखाया गेटवे व सर्वोदय के विद्यार्थियों ने जोश
खेल उत्सव में गेटवे इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल व सर्वोदय पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के बीच कबड्डी का मैच खेला गया। मैच में विद्यार्थियों ने खूब जोश दिखाया और जीत दर्ज करने का खूब प्रयास किया, लेकिन दोनों टीमों के बीच मैच काफी देर तक चलने के बाद बराबरी पर रहा। इस मैच को देखकर अन्य विद्यार्थियों ने खूब मनोरंजन किया।
--
खेल उत्सव में इन सभी ने लिया हिस्सा
खेल उत्सव में गेटवे इंटरनेशनल स्कूल, सर्वोदय पब्लिक स्कूल अग्रवाल मंडी टटीरी, सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल, एनएस पब्लिक स्कूल काठा, राजकीय कन्या इंटर कालेज बागपत, नेहरू युवा केंद्र बागपत के विद्यार्थियों व युवाओं ने हिस्सा लिया।
--
किसी ने कबड्डी में दम दिखाया तो कोई बैडमिंटन खेलने आगे आया
अमर उजाला के खेल उत्सव में सभी खेलों को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह दिखाई दिया। वहां किसी ने कबड्डी में दम दिखाया तो कोई विद्यार्थी बैडमिंटन खेलने के लिए आगे आया। इसके अलावा शतरंज में विद्यार्थियों ने अपनी खूब चाल चलकर प्रतिभा दिखाई तो वहां विद्यार्थियों ने स्केटिंग करते हुए शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। इनके अलावा भी अलग-अलग खेलों में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
--
वॉयस डांस एकेडमी की रही शानदार प्रस्तुति
वॉयस डांस एकेडमी की टीम ने खेल उत्सव में शानदार प्रस्तुति देते हुए विद्यार्थियों का खूब मनोरंजन किया। कोरियोग्राफर शुभम सिंघम के नेतृत्व में ग्रुप के तनीषा सिंह, सूरज, तानिया, नैतिक, सागर, नितिन, आयुष, बादल, श्रेया, विराज ने डांस व जुंबा की शानदार प्रस्तुति दी।
--
इनका रहा विशेष सहयोग
खेल उत्सव में संचालन शिक्षिका प्रतिभा राज ने किया। इनके अलावा अजय राणा, संजय शर्मा, सवेरा, मनोरमा, अक्षमा, पूजा चौहान, रिया चौहान, श्वेता चौधरी, स्वाति चौहान, सरीन, सानिया, चक्षु का विशेष सहयोग रहा।

बागपत के सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कालेज के मैदान में अमर उजाला की ओर से आयोजित खेल उत्सव में बैडमि- फोटो : BAGHPAT

बागपत के सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज के मैदान में आयोजित खेल उत्सव में कबड्डी प्रतियोगिता में- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें