खेल विभाग कराएगा साईकिल रेस और क्रॉस कंट्री
बागपत। जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस पर बालक और बालिका वर्ग की साइकिल रेस और क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
जिला क्रीड़ाधिकारी सरिता रानी ने बताया कि सुबह नौ बजे साइकिल रेस कलक्ट्रेट के गेट नंबर दो से निवाड़ा रोड पर होगी। विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा बालक वर्ग की पांच किमी और बालिका वर्ग की तीन किमी क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। खिलाड़ियों को दस रुपये के शुल्क पर जर्सी नंबर वितरित किए जाएंगे। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।