फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइल पढ़ाई में बाधक बना रही इंटरनेट की स्पीड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। कोरोना संक्रमण से ऑनलाइन शिक्षा का दौर शुरू हुआ, लेकिन इसमें इंटरनेट की स्पीड बाधक बन रही है। इसके चलते विद्यार्थियों के साथ छोटे बच्चों के अभिभावकों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार तो स्पीड इतनी धीमी होती है कि दिनभर ही क्लास से बच्चे जुड़ नहीं पाते हैं। देहात क्षेत्रों में तो ऑनलाइन पढ़ाई और भी मुश्किल हो जाता है।
बागपत के मुन्नालाल एनक्लेव निवासी महाराजा अग्रसेन कॉलेज बीसीए की छात्रा जाह्नवी ने बताया कि पढ़ाई में इंटरनेट कभी भी बाधा बन जाता है। जब पढ़ने का मूड होता है तो स्पीड बहुत धीमी हो जाती है। ऐसे में कई बार पढ़ाई से मन हट जाता है। ऑनलाइन पढ़ाई में विषय के बारे में ठीक से पता भी नहीं चल पाता है।
विज्ञापन

भजन विहार निवासी अक्षय कुमार सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में बीए का छात्र है। उसने बताया कि इंटरनेट की स्पीड की वजह से कई बार ऑनलाइन पढ़ाई प्रभावित होती है। कई बार नेटवर्क काफी देर के लिए गायब हो जाता है। इससे मुश्किल का सामना करना पड़ता है।
अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी निखिल कुमार ने बताया कि वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीएससी का छात्र है। ऑनलाइन पढ़ाई में दिक्कत आ रही है, उनके पास हर समय फोन नहीं होता। कई बार इंटरनेट की स्पीड बहुत कम हो जाती है। इससे पढ़ाई से ध्यान हट जाता है।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी पंकज कुमार ने बताया वह शाहदरा श्याम लाल कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। कई बार इंटरनेट की स्पीड इतनी कम हो जाती है कि ऑनलाइन पढ़ाई हो ही नहीं पाती है। कई बार शिक्षक किसी महत्वपूर्ण टॉपिक बताते हैं तो इंटरनेट की वजह से उनकी बात सुन भी नहीं पाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें