फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. सत्यपाल सिंह को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की अटकलें

Sat, 02 Sep 2017 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
भाजपा सांसद डा. सत्यपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां चल रही है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के इस्तीफे के बाद बागपत के सांसद डॉ सत्यपाल सिंह को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावनाएं हैं। हालांकि खुद सांसद इससे इंकार कर रहे हैं। एक सप्ताह पहले ही उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई थी। 
विज्ञापन


शनिवार को मोदी मंत्रिमंडल में विस्तार और फेरबदल होने की संभावना है। वेस्ट यूपी की बात करें तो मुजफ्फरनगर के  सांसद  एवं केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ सजीव बालियान से इस्तीफा ले लिया गया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि दूसरे जाट सांसद डॉ सत्यपाल सिंह को जगह मिल सकती है।

पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डॉ. सत्यपाल सिंह की मुलाकात के भी यही मायने निकाले जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के चीन रवाना होने से पहले विस्तार की घोषणा होनी है। माना जा रहा है कि डॉ संजीव बालियान से इस्तीफे लेने के बाद अब सरकार के शेष बचे कार्यकाल में डॉ सत्यपाल सिंह को भी मंत्रालय दिया जाएगा। डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि उन्हें इस तरह के संकेत नहीं मिले हैं। वह कहते है कि सितंबर माह में उन्हें किसी कमेटी की जिम्मेदारी दी जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें