फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूटे व ड्राप बच्चों के टीकाकरण के लिए चलाया जा रहा विशेष टीकाकरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना काल मे टीकाकरण से छूट गए थे 2200 बच्चें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। लॉकडाउन में टीकाकरण से छूटे बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण करने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिले में कोरोना संक्रमण के दौरान 2200 बच्चें टीकाकरण से छूट गए थे। टीकाकरण से छूटे बच्चों का टीकाकरण करने के लिए अब सप्ताह में तीन दिन टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ संजीव साहू ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के दौरान लॉकडाउन होने के कारण दो हजार दौ सौ बच्चों का टीकाकरण छूट गया था। अब टीकाकरण के छूटे व डाप आउट बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए जिले में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले की सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। पूर्व में बुधवार व शनिवार को ही टीकाकरण किया जाता था, मगर अब विशेष अभियान के तहत बुधवार व शनिवार के साथ सोमवार को भी टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। केंद्रों पर टीबी, हेपेटाइटिस बी, काली खांसी, डिपचेरिया, खसरा के अलावा निमोनिया का नि:शुल्क टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें