फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्खनन में मिले मिट्टी के विशेष बर्तन

Sun, 21 Jan 2018 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय पुरातत्व संस्थान और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा बरनावा लाक्षागृह पर किए जा रहे उत्खनन के दौरान शनिवार को मिट्टी से बने महत्वपूर्ण बर्तन मिले।
विज्ञापन

 
उल्लेखनीय है कि एएसआई के अधिकारियों के निर्देशन में कई दर्जन कर्मचारी बरनावा मेें उत्खनन कर रहे हैं। यहां कई महत्वपूर्ण चीजों भी मिल चुकी है। शुक्रवार को जहां कुछ हड्डियों के अवशेष और मृद भांड के अवशेष बरामद हुए थे। वहीं शनिवार को मिट्टी से बने कुछ महत्वपूर्ण बर्तन मिलने की सूचना मिली है।

जिन्हें सुरक्षित जगहों पर रखा गया है। उत्खनन स्थल पर बाहरी व्यक्तियों के साथ-साथ आसपास के लोगों को जाने की अनुमति नहीं मिली है। हालांकि उत्खनन कार्य को देखने के लिए आए दिन लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें