फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष शिविर लगाया जाएगा हज यात्रियों का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत में एक और बागपत में दो जून को होगा शिविर का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। हज यात्रियों का टीकाकरण करने के लिए बागपत और बड़ौत में एक व दो जून को विशेष शिविर लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। एक जून को बड़ौत और दो जून को बागपत में सत्र लगाया जाएगा। सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ने संबंधित सीएचसी अधीक्षक को निर्धारित समय में हज यात्रियों का टीकाकरण करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि जिले में अल्पसंख्यक विभाग की ओर से पांच जून तक हज यात्रियों का टीकाकरण कराने के निर्देश मिले थे। विभाग की ओर से 55 हज यात्रियों की सूची उपलब्ध कराई गई है। हज यात्रियों का टीकाकरण करने के लिए बड़ौत में फूस वाली मस्जिद और बागपत में नवाब शौकत हमीद मेमोरियल प्राइमरी स्कूल ईदगाह में हज यात्रियों का टीकाकरण करने के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। बड़ौत में एक जून और बागपत में दो जून को शिविर लगाया जाएगा। शिविर में एक चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स, दो फार्मासिस्ट व दो चतुर्थ कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें