फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 फरवरी तक चलेगा स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। जिले में शनिवार को स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान शुरू हुआ। 13 फरवरी तक चलने वाले अभियान में विभाग की टीमें सर्वे कर कुष्ठ रोगियों की पहचान करेंगी।
सीएमओ कार्यालय में शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह किया गया। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभाग की ओर से ग्राम पंचायत स्तर पर बैठक कर गांव के वरिष्ठ नागरिक, युवाओं व बच्चों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को राष्ट्रपति महात्मा गांधी की पुण्यतिथि स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के अंतर्गत मनाई गई। पैरा मेडिकल स्वास्थ्य अधिकारी उमर ने बताया कि जिले में फिलहाल कुष्ठ रोग के 19 केस हैं। विभाग की ओर से 13 फरवरी तक जागरूकता अभियान चलाकर कुष्ठ रोगियों की पहचान कराई जाएगी और उनका उपचार कराया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह में सीएमओ डॉ आरके टंडन, एसीएमओ डॉ भुजवीर सिंह, डॉ दीपा सिंह, अजय शर्मा, अनिल कुमार, डॉ मनीष मिश्रा, अनुज श्रीवास्तव सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें