बागपत कलक्ट्रेट में जुलूस निकालते हुए प्रदर्शन करते सपा नेता व कार्यकर्ता। संवाद
बागपत। सांसद रामजीलाल सुमन के घर व काफिले पर हमला किए जाने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यसभा सदस्य की सुरक्षा करने व करणी सेना के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट प्रभारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश सचिव संजीव त्यागी ने कहा कि करणी सेना के कार्यकर्ता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रामजीलाल सुमन के आवास व काफिले पर हमला कर रहे हैं। इससे उनकी जान को खतरा बना हुआ है। कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है और पार्टी के नेताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। सरकार द्वारा करणी सेना कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई तक नहीं की जा रही हैं।
उन्होंने कलक्ट्रेट प्रभारी अमरचंद वर्मा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने व सांसद की सुरक्षा कराने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान, श्योदान सिंह, कुलदीप पहलवान, डाॅ. जितेंद्र यादव, डॉ. शालिनी राकेश, मनोज चौधरी, डाॅ. सीमा यादव मौजूद रहे।