फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी दुकानों और घरों पर लगवाएं सीसीटीवी कैमरे : एसपी

विज्ञापन
बागपत पुलिस लाइन में बैठक में पहुंचे जनपद के व्यापारी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
व्यापारी दुकानों और घरों पर लगवाएं सीसीटीवी कैमरे : एसपी
विज्ञापन

बागपत। पुलिस लाइन में त्योहारों के मद्देनजर एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने व्यापारियों की बैठक ली। इसमें व्यापारियों से पुलिस का सहयोग करने के लिए कहा।
व्यापारियों ने पुलिस अफसरों को कई सुझाव भी दिए।
बैठक में एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने कहा कि 29 सितंबर से त्योहार शुरू हो रहे हैं, जो दीपावली तक चलेंगे। इसके चलते बाजारों में चहल पहल बढ़ जाएगी। बड़ौत, बागपत, खेकड़ा में रामलीला का मंचन शुरू हो गया है। ऐसे में रात में संदिग्ध लोगों पर ध्यान रखें। रामलीला के मंचन में ज्यादा तेज आवाज में लाउडस्पीकर नहीं चलाएं। उन्होंने कहा कि व्यापारी दुकानों और घरों पर सीसीटीवी कैमरे लगवा लें ताकि घटनाओं को रोका जा सके। त्योहारों पर नई प्रथा न चलाएं। नवरात्रों में मूर्तियां देखकर खरीदें। मूर्तिकारों के बारे में पूरी जानकारी रखे क्योंकि संदिग्ध लोग मूर्तियों में भी विस्फोटक पदार्थ रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस 24 घंटे व्यापारियों की सुरक्षा में तत्पर रहती है। व्यापारी नौकरों और किराएदारों का सत्यापन जरूर कराए। यूपी कॉप एप से भी सत्यापन करा सकते हैं। त्योहारों में अफवाहों पर ध्यान न दें। संदिग्ध लोगों पर नजर रखें और पुलिस को सभी जानकारी दें। व्यापारियों ने भी पुलिस को कई सुझाव दिए। बड़ौत के व्यापारियों ने कहा कि गांधी रोड चौराहा और खत्री गढ़ी में छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाएं होती हैं। यहां पर पुलिस तैनात रहनी चाहिए। जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। बागपत के व्यापारियों ने कहा कि नवरात्रों में मीट की दुकानें बंद कराई जाए। व्यापारियों के शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कराई जाए। बैंकों के बाहर खड़े होने वाले वाहनों से जाम की स्थिति रहती है। एसपी ने सभी समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। अरूण तोमर बोबी, देवेंद्र ार्मा, नंदलाल डोगरा, घनश्याम शर्मा, जमीरूद्दीन अब्बासी, अभिमन्यु गुप्ता, पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, अंकुर शर्मा, पंकज जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें