फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सपा नेताओं ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये के चेक सौंपे

Fri, 07 Mar 2025 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत के मानस्तम्भ में मचान गिरने से मृतकों के परिजनों को चैक देते सपा नेता । संवाद
विज्ञापन
बड़ौत। सपा के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को नगर के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में निर्वाण महोत्सव में मारे गए नौ श्रद्धालुओं के परिजनों को दो-दो लाख रुपये के चैक सौंपे। वहीं समाज के लोगों ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताया। बड़ौत के मानस्तंभ परिसर में 28 जनवरी को भगवान आदिनाथ निर्वाण महोत्सव के दौरान लकड़ी का मचान टूटने से शिल्पी, तरषपाल, अरूण, अमित, उषा, विपिन, कमलेश, सुरेश, मंजू की मौत हो गई थी। इनके अलावा 70 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। घटना के बाद जैन समाज का प्रतिनिधि मंडल सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिला था।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। बृहस्पतिवार को नगर के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मृतकों के परिजनाें को आर्थिक सहायता के रूप में दो-दो लाख रुपये के चैक सौंपे गए।
सांसद हरेंद्र मलिक के साथ सरधना विधायक अतुल प्रधान, सपा राष्ट्रीय सचिव अर्पणा जैन, जिलाध्यक्ष रविंद्र देव, पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान, मनोज चौधरी, तराबुद्दीन, संदीप भारद्वाज, चिराग चाैधरी, शालिनी राकेश, ललित जैन, नवीन जैन रहे। वहां सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि सरकार को भी पीड़ित परिवारों की मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें