फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार में किसान लाचार : वीके सिंह  

Mon, 06 Feb 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बिनौली में विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह व सांसद डा.सत्यपाल सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बिनौली में विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने कहा यूपी के विकास के लिए भाजपा को प्रदेश की सत्ता में लाना जरूरी है। सपा सरकार ने प्रदेश में यहां कोई काम नहीं कराया। किसान, मजदूर वर्ग की समस्याओं का समाधान करने की नीति और नीयत केवल भाजपा के पास है। यूपी में भाजपा की सरकार बनते ही बेहतर कानून व्यवस्था बनाई जाएगी।
विज्ञापन

सर्वहितकारी इंटर कॉलेज बिनौली में भाजपा प्रत्याशी सतेंद्र तुगाना के समर्थन में आहूत जनसभा में वीके सिंह ने सपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाव और भुगतान नहीं मिलने के कारण किसान अपने आप को लाचार हालात में पाता है। यूपी सरकार ने भुगतान नहीं किया, जबकि केंद्र सरकार ने पूरी मदद की। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। यूपी में सत्ता में आते ही यहां कराए जाने वाले कार्यों और आमजन की समस्या को रखा। इस दौरान सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा सपा सरकार ने यूपी में भ्रष्टाचार को बढ़ाने का काम किया है। किसान की यहां किसी को चिंता नहीं है। भाजपा सर्वसमाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि बागपत में विकास कार्यों को बढ़ाया जाएगा। पूर्व राज्यसभा सदस्य नरेंद्र कुमार कश्यप ने सपा और बसपा पर निशाना साधा। सर्वसमाज से आह्वान किया कि उनकी एकता में ताकत है। एक होकर समाजविरोधी लोगों को सत्ता से हटाने का काम करें। इसमें भाजपा उम्मीदवार सतेंद्र तुगाना ने कहा भाजपा सरकार ने गन्ना भुगतान के लिए किसानों को करोड़ों रुपये का पैकेज दिया, लेकिन यूपी की सपा सरकार ने किसानों को गन्ना भुगतान नहीं किया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय खोखर और संचालन राजेश चौहान एवं जसवीर सोलंकी ने किया। इसमें सचिन त्यागी, महेश शर्मा, प्रवीण पंवार, पुष्पेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, सतेंद्र कुमार, वेदपाल सिंह, कुलभूषण, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गन शॉट
बसपा परचून की दुकान बन गई है। वहां जिला पंचायत से लेकर लोकसभा तक के टिकट तक की कीमत चुकानी पड़ती है :  नरेंद्र कुमार कश्यप पूर्व राज्यसभा सदस्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें