फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण मे एसपी को खेकड़ा कोतवाली मे सीसीटीवी कैमरे और महिला हैल्प डेस्क का कम्प्यूटर मिला खराब, जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने शुक्रवार को कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां सीसीटीवी बंद मिले। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कोतवाली प्रभारी को व्यवस्था दुरुस्त कराने के साथ सक्रिय अपराधियों और शराब तस्करों की धरपकड़ के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे कोतवाली पहुंचे। उन्होंने रिकार्ड की जांच की तथा मालखाने का मुआयना किया। वहीं, महिला हेल्प डेस्क और कोविड डेस्क को भी देखा। उन्हें सीसीटीवी बंद मिले। वहीं, महिला हेल्प डेस्क का कंप्यूटर भी खराब मिला। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त कर कोतवाली प्रभारी शिवप्रकाश सिंह को व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होने कोतवाली में पहुंचने वाले पीड़ितों से अच्छा व्यवहार करने और कोविड गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए। क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों और शराब माफिया के बारे में जानकारी लेकर उन्हें गिरफ्तार कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह समेत सभी उपनिरीक्षक एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें