बागपत। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बागपत, बड़ौत व खेकड़ा थानाक्षेत्रों के लिए वाचर्स टीम बनाई है। यह टीमें बाइक पर सवार रहेगी और बाइकर्स, चैन स्नेचर, मोबाइल स्नेचर पर नजर रखेगी। एसपी नीरज कुमार जादौन ने मंगलवार को तीनों जगहों के लिए टीमों का गठन करके उनको दिशा निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि कई बार पुलिस के पास कोई सूचना पहुंचती है तो थाने से पहुंचने में कुछ समय लग जाता है। ऐसे में वाचर्स टीम सड़क पर ऐसी जगहों पर रहेगी, जहां किसी तरह की घटना होने की आशंका रहती है। इससे अगर कोई घटना होती है तो अपराधियों को तुरंत पकड़ा जा सकता है। एसपी ने वाचर्स टीमों को अपने कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मारपीट के मामले में छह को तीन-तीन साल की कैद
बागपत। सीजेएम कोर्ट ने मारपीट के मामले में छह को तीन-तीन साल की कैद की सजा सुनाई गई है। एसपी नीरज कुमार जादौन के अनुसार छपरौली थाने में वर्ष 2010 में मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें कहा गया था कि भोपाल, छत्रपाल, प्रमोद, सोनू, जोनी, मोहिनी ने पड़ोस में एक घर में घुसकर हमला किया था। यह मामला सीजेएम कोर्ट में चल रहा था। इसमें सभी को तीन-तीन साल कैद की सजा सुनाई गई है और दो-दो हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया है।