बागपत के पुराना कस्बे में सपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी से झंडा उतारते सीओ श्वेताभ पांडेय
- फोटो : amar ujala
बागपत। पुलिस ने फ्लैग मार्च के दौरान सपा जिलाध्यक्ष राजूद्दीन की गाड़ी से स्पीकर उतारा। इसके अलावा कई वाहनों की चेकिंग की। इससे वहां हड़कंप मच गया। कई वाहन चालक तो दूसरे मार्गों से अपने वाहन लेकर गुजरे।
बागपत नगर पालिका के चेयरमैन और सपा के जिलाध्यक्ष राजूद्दीन पुराना कस्बा के सुभाष गेट के पास से सोमवार दोपहर कार से गुजर रहे थे। डीएम ह्दय शंकर तिवारी और एसपी अजय शंकर राय के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च वहां पर पहुंच गया। पुलिस वालों को चेयरमैन की गाड़ी पर जिलाध्यक्ष लिखा हुआ स्टीकर लगा हुआ दिखाई दिया। सीओ श्वेताभ पांडेय और कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने पुलिस के साथ मिलकर स्टीकर हटाया और गाड़ी पर लगे सपा के झंडे को चेयरमैन को हटाने के लिए कहा। रास्ते में पुलिस ने दुपहिया वाहनों और कारों की चेकिंग की। इससे वहां हड़कंप मच गया। कई वाहन चालक तो अपने वाहनों को दूसरे मार्गों से लेकर गए।
इसके अलावा पुलिस ने जनपद में अभियान चलाकर वाहनों पर लगे झंडे, पोस्टर और स्पीकर उतारे। वाहन चालकों से कहा आचार संहिता का पालन करें। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दीवारों से भी राजनीतिक पार्टियों की पेंटिंग साफ की गई।